फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
चड़वाल में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटते पुलिस अधिकारी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए नियमों का उल्लंघन करना लोगों को महंगा पड़ा। शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के पुलिस ने चालान काटे। दुकानदारों को भी हिदायत दी गई कि बिना मास्क के आने वाले लोगों को दुकान के भीतर आने की अनुमति न दें, और दो गज की दूरी का पूरा ख्याल रखें। चड़वाल के मुख्य चौक में पुलिस ने नाका लगाकर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण सलाथिया ने कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ते हुए कहा कि नियमों का पूरा पालन करें। इसी दौरान बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज वाहनों के भी चालान काटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें