नगर कमेटी कार्यालय बसोहली में स्ट्रींट वेंडरो को प्रमाण पत्र व पहचान पत्र वितरित करते अध्यक्ष व ?
- फोटो : KATHUA
बसोहली। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया और ईओ पीआर सांगडा ने शुक्रवार को नगर में काम करने वाले रेहड़ी व फड़ी वालों में पंजीकरण प्रमाण पत्र और पहचान पत्र बांटे। अध्यक्ष ने बताया कि नगर कमेटी में 48 फेरीवाले पंजीकृत हैं। जिनमें से कुछ को कार्यालय बुलाकर पंजीकरण प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिए गए हैं। बाकियों को उनके स्थान पर ही भिजवा दिए गए हैं। पंजीकृत फेरीवालों को नगर कमेटी की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भी पंजीकृत फेरीवालों को 10 हजार रुपये तक का ऋण मुहैया कराया गया था। अगर इनके अलावा कोई बाहरी व्यक्ति नगर में फेरी लगाता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। संवाद