फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत फेरीवालों को बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
नगर कमेटी कार्यालय बसोहली में स्ट्रींट वेंडरो को प्रमाण पत्र व पहचान पत्र वितरित करते अध्यक्ष व ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया और ईओ पीआर सांगडा ने शुक्रवार को नगर में काम करने वाले रेहड़ी व फड़ी वालों में पंजीकरण प्रमाण पत्र और पहचान पत्र बांटे। अध्यक्ष ने बताया कि नगर कमेटी में 48 फेरीवाले पंजीकृत हैं। जिनमें से कुछ को कार्यालय बुलाकर पंजीकरण प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिए गए हैं। बाकियों को उनके स्थान पर ही भिजवा दिए गए हैं। पंजीकृत फेरीवालों को नगर कमेटी की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भी पंजीकृत फेरीवालों को 10 हजार रुपये तक का ऋण मुहैया कराया गया था। अगर इनके अलावा कोई बाहरी व्यक्ति नगर में फेरी लगाता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें