फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर (कठुआ)। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। शनिवार रात 11 बजे से लेकर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे तक पाकिस्तान की 25 रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की फकीरा पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे बड़े हथियारों से गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें, पाकिस्तानी सेना कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें