गलक में शनिवार सुबह चार बजे के करीब पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार की निगरानी में चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह द्वारा नाका लगाया गया था। इस दौरान महिंद्रा गाड़ी की जांच की गई, जिसमें दो मवेशी मिले। इस पर आरोपी मुराद अली निवासी दलसार और सलीम मोहम्मद निवासी धालपूर को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद