फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मवेशी मुक्त, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर थाना की पुलिस टीम ने मवेशियों की तस्करी के एक प्रयास को विफल बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चार मवेशियों को मुक्त करवाया। थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने बताया कि मंगलवार की मध्य रात को पुलिस टीम ने रेलवे ब्रिज के पास नाका लगाया था। इस दौरान रावी दरिया के रास्ते दो लोग जिनकी पहचान बलदेव राज और उसके साथी कुर्बान हुसैन पैदल चार मवेशियों को पंजाब से लाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना किसी अनुमति के मवेशियों को लाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें