हीरानगर। गांव कटल ब्राह्मणा स्थित शिव मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सूचना के बाद बार्डर पुलिस पोस्ट शेरपुर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।