फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकान के बाहर से कार चोरी

Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक स्थित दुकान के बाहर से कार चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला बीते सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे का है। चोरों ने दिनदहाड़े सफेद रंग की कार पर हाथ साफ किया है। चोरी के समय कार कालीबड़ी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल गेट के बाहर खड़ी थी। कार के मालिक विक्रांत सिंह ने बताया कि 10 मिनट के लिए दुकान को छोड़कर दूसरी दुकान पर गया। इसी बीच कोई चोर दुकान के अंदर घुसा और लॉकर में रखी वाहन की चाबी और टेवल पर रखा लैपटॉप सहित कार लेकर भाग गया। कार को चोरी करने वाला कालीबड़ी से पठानकोट की ओर भागा है। हालांकि वह चोर का चेहरा नहीं देख पाया है। इसके बाद कल शाम को ही उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें