हीरानगर में कैंडल मार्च निकालते लोग। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। यूपी के लखीमपुर में मारे गए किसानों और कश्मीर में आतंकी हमले में मरे लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस ने वीरवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने मांग की है कि किसानों की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। ओबीसी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ ने कहा लखीमपुर में किसानों पर भाजपा नेता के बेटे ने बेरहमी से गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। इस घटना ने पूरे देश को जलियांवाला कांड की याद दिला दी है। अंग्रेज भी मासूम लोगों को इसी तरह बेरहमी से मारते थे। वहीं, कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों पर उन्होंने कहा आतंकवाद फिर यहां नंगा नाच कर रहा है। सरकार को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मार्च में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बीना देवी, सरोज बाला, दर्शना देवी, जनक राज, संजीव वर्मा, पवन कुमार, सतपाल, आदि शामिल रहे। संवाद