फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बम भोले की मस्ती में मगन दक्षिण भारत से पहुंचे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देश भर से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वीरवार रात आठ बजे तक 20660 भक्तों ने सड़क मार्ग से जम्मू कश्मीर में पहुंचकर ईकेवाईसी पंजीकरण जांच करवा ली थी। इसके बाद आरएफआईडी कार्ड हासिल कर वे जम्मू की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर दक्षिण भारत से बड़ी संख्या भक्त जत्थों में लखनपुर पहुंचे। विजयवाड़ा और गुंटूर से पहली बार जम्मू कश्मीर आए भक्त बाबा बर्फानी के दर्शनों को आतुर दिखे। भक्ति में रमे भक्त बम भोले का जयघोष कर यात्रा रिसेप्शन सेंटर को भी भक्तिमय बनाते रहे। इसके बाद उन्होंने जांच करवाई और आगे बढ़ दिए। यात्रा में शामिल गुंटूर से आए शरण कुमार, सीएच श्रीनिवास, डी नागेश्वर राव और आर प्रसन्ना बाबू आदि ने बताया कि वे जम्मू कश्मीर में आकर बेहद खुश हैं। इस बार ऐसा महसूस हो रहा है कि भोले बाबा ने उन्हें बुलाया है। जम्मू कश्मीर सरकार और कठुआ प्रशासन के इंतजामों से वे खुश दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर भी वे निश्चिंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें