फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: माता के चरणों में माता टेककर सुख शांति की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को हीरानगर कस्बे में स्थित दाती माता के पवित्र स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु माता के दर्शनों को लंबी कतार में खड़े रहे। अपनी बारी आने पर श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माता टेककर परिक्रमा लेते हुए कुल और समाज की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। मेल में जम्मू, कठुआ, सांबा समेत पंजाब और अन्य राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। देव स्थल पर आयोजित हवन पूजन करीब 11 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवी की महा आरती में हिस्सा लिया और पवित्र स्थल की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी। कुलदेवी को भोग लगाने के बाद दोपहर को यहां आयोजित भंडारे को खोल दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में कई तरह के पकवान और मिष्ठान के स्टाल भी लगाए गए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कमेटी के सदस्यों ने पवित्र स्थल को और विकसित करने को लेकर बिरादरी के सदस्यों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें