फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुरगल देव के स्थान पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर से सटे गांव टारडा स्थित बाबा सुरगल देव के स्थान पर विशाल मेले का किया गया। नागपंचमी के उपलक्ष्य पर होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमड़े भक्तों ने नागदेवता के स्थान पर माथा टेककर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के चलते देव स्थान पर सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने देवस्थान पर आयोजित हवन में हिस्सा लिया और माथा टेककर नागदेवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, देवस्थान पर आयोजित होने वाले मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कहीं कोई झूलों का आनंद लेता रहा तो कई पारपंरिक व्यंजनों की सजी दुकानों पर उनका स्वाद लेते दिखे। मेले में महिलाओं ने भी अपनी जरूरत का सामान जमकर खरीदा। उधर, देवस्थान पर दोपहर के बाद जहां भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं कई भक्तों ने अपनी ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया।
देवस्थान पर परिवार सहित माथा टेकने के लिए पहुंचे भक्त सन्नी सिंह जसरोटिया ने बताया कि इस देवस्थान के प्रति लोगों में आपार श्रद्धा है। इसके कारण नागपंचमी के दूसरे दिन हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित लखनपुर और कठुआ के भी काफी श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें