फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाग देवता की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिलेभर में नागपंचमी का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थित नाग देवता के स्थानों और शिवमंदिरों भक्तों में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रविवार को पर्व पर भक्तों ने नाग देवता को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों में भी नाग देवता का पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के वार्ड 10 स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर नागपंचमी पर विशेष कार्यक्रम करवाया गया। मंदिर में विराजमान नाग देवता के पूजन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक जारी रही। यहां मंदिर में भक्तों ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर को भंडारा भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद नागदेवता के स्थान पर लगे मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। मेले में जहां बच्चों ने ने झूले झूलने के साथ दुकानों से खिलौनों की खरीदारी की। वहीं महिलाओं ने दुकानाें से सौंदर्य प्रसाधनों के अलावा दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। देर रात तक चले इस मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने जलेबी-पकौड़ी के साथ अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें