फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुंड नगाली से नुकनाली माता मंदिर जाने वाली वार्षिक यात्रा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। कुंड नगाली से नुकनाली माता मंदिर की तरफ जाने वाली वार्षिक यात्रा को किन्हीं कारणों से दूसरी बार स्थगित किया गया है। हालांकि लोग इस बारे में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा दृष्टि से इस यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से परमिशन नहीं दी गई है।
विज्ञापन



मंदिर कमेटी की ओर से एक बार फिर यात्रा को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। एक जुलाई सुबह सात बजे यह यात्रा रवाना होनी थी लेकिन प्रशासन ने इस बार भी नुकनाली यात्रा की ओर जाने वाली छड़ी यात्रा को परमिशन नहीं दी गई है। तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा ने बताया कि इस मंदिर से जुड़े कमेटी के सदस्यों से बात की जा रही है। प्रशासन की तरफ से कमेटी के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बनाकर रखा गया है। उनसे यही कहा गया है कि फिलहाल कुछ समय के लिए इस यात्रा को स्थगित रखें। एसडीपीओ बसोहली सुरेश शर्मा ने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने इस यात्रा को लेकर अनुमति मांगी थी लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से अनुमति को रद्द कर दिया गया है। नुकनाली मंदिर कमेटी के सदस्यों से भी लगातार बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें