बिलावर। मल माता सुकराला देवी के मंदिर में रविवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्हाेंने महामाई का
रविवार को अवकाश होने पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंजाब के पठानकोट, बसोहली, कठुआ हीरानगर, उधमपुर, सांबा और जम्मू से कई भक्त मां के दरबार पहुंचे। सुबह आठ बजे के बाद भक्तों को लंबी-लंबी कतारों में लगकर महामाई के दर्शन करने पड़े और यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर पहुंचे भक्तों ने कन्या पूजन करके हलवा पुरी और फल इत्यादि का प्रसाद वितरण कर महामाई का गुणगान किया। माता सुकराला देवी की यात्रा में पहुंचे विनोद शर्मा, संजीव कुमार, पूर्ण सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने परिवारों की सुख समृद्धि और मंगलमय भविष्य के लिए माता रानी यह चरणों में आराधना की है। यात्रियों ने बताया कि सुकराला गांव को जोड़ने वाली सड़क पर कई गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी जल्द मरम्मत करवाई जाए।