फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छुट्टी के दिन बैसाखी मेले में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रविवार को छुट्टी के दिन बिलावर के शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे बैसाखी मेले में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह 11 बजे तक काफी संख्या में लोग मेले में पहुंचे लेकिन दोपहर एक बजे के बाद लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को अवकाश के दिन बैसाखी मेला पूरे यौवन में नजर आया। इस दौरान लोगों ने मेले में लगाए गए अलग-अलग प्रकार के स्टाॅलों पर कई प्रकार की खरीदारी की। अधिक भीड़ पकवान के स्टालों पर देखने को मिली। उधर, झूला सेक्टर में तो हर दिन भीड़ रहती है लेकिन रविवार के दिन झूला झूलने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी और लोगों को झूला झूलने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर पकोड़े, पॉपकॉर्न और अन्य प्रकार का सामान बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने भी रविवार का पूरा लाभ उठाया। बता दें कि 13 अप्रैल से बिलावर में शुरू हुआ बैसाखी मेला रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। बिलावर का यह ऐतिहासिक मेला 15 दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें