फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान परशुराम के जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला मुख्यालय पर होने वाले भगवान परशुराम के जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण सभा कठुआ की की ओर से अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। वीरवार को ब्राह्मण सभा कठुआ के पूर्व प्रधान रजनी कांत शर्मा और मुख्य आयोजक सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति में गांव कीड़ियां में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ चर्चा के बाद बनाई जाने वाली ग्रामवार समिति की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर रजनी कांत शर्मा ने समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रियता तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता इसकी सफलता का पैमाना है। लिहाजा हमें समाज के हर वर्ग से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क साधना होगा। इस मौके पर मुख्य आयोजक सुरेंद्र मेहता ने ग्रामवार समिति की घोषणा करते हुए बताया कि समिति में एमएल शर्मा को संयोजक, तेज राम शर्मा को अध्यक्ष, राज कुमार शर्मा और दर्शन शर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को महासचिव बनाया गया है, जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें