फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीराम चरित्र मानस पाठ के साथ शुरू हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 13 सावन चक स्थित संकट मोचन शिव मंदिर में श्री राम चरित्र मानस मास पारायण पाठ के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। वीरवार को विधि-विधान से हुए पूजन के बाद पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित रवि शर्मा ने मानस बाल कांड से पाठ शुभारंभ करते हुए उसकी व्याख्या भी की।
विज्ञापन

ठंडू राम शर्मा ने बताया कि अब प्रतिदिन सुबह इसी तरह मंदिर में श्रीराम चरित्र मानस मास पारायण पाठ महाशिवरात्रि पर्व तक जारी रहेगा। इसके अलावा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर डुग्गर प्रदेश जम्मू की तपो मूर्ति विश्वविख्यात संत भुवनेश्वरी देवी जी द्वारा पांच शाम भोलेनाथ के नाम शिव कथा का भी आयोजन होगा, जो 6 मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों को इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें