फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 19 लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी गुरु आश्रम में श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में रामलला की स्थापना होने की खुशी में आयोजित कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था दिखाई।
विज्ञापन


शनिवार को बैंड बाजे के साथ आश्रम परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा शहर के काॅलेज रोड से होती हुई शहर के प्राचीन बावलियों पर पहुंची, जहां पुरोहितों द्वारा करवाई जाने वाली पूजा अर्चना के साथ कलशों को बावली के पवित्र जल से भरा गया और वापस आश्रम में यात्रा आकर संपन्न हुई। यहां विधि विधान से पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।

इस मौके पर कथा व्यास आदियाेगी गौतम जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर महर्षि वाल्मीकि ने जहां संस्कृत में रामायण की रचना की, वहीं इसके अलावा विभिन्न भाषाओं में प्रभु श्रीराम के जीवन के बारे अनकों ग्रंथों की रचनाएं की गईं। इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय श्रीराम चरित मानस है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने राम चरितमानस की रचना नहीं की होती तो आज श्रीराम चरितमानस के बारे में लोगों इतना ज्ञान नहीं होता। श्रीराम चरित मानस मानव जीवन के लिए उत्कृष्ट धरोहर है। इसका एक एक श्लोक शिरोधार्य है। हमें इसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मानव जीवन के सभी शंकाओं परेशानियों का हल इसमें है। इस मौके पर आदियोगी द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम के भजनों पर पंडाल में मौजूद भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें