फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो साल पहले बना बस अड्डा कर रहा बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी तहसील में 73.17 लाख रुपये की लागत से मिनी बस अड्डा और शॉपिंग कांप्लेक्स दो साल पहले बन चुके हैं लेकिन अभी ये सक्रिय नहीं हो पाए हैं। इससे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत नगर समिति नगरी परोल की ओर से बनाए गए शॉपिंग कांप्लेक्स में चार हॉल और छह दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इसकी अभी तक न तो संबंधित विभाग की ओर से नीलामी करवाई गई है, और न ही मिनी बस अड्डे को सुचारु बनाया गया है। इससे नगरी कस्बे में हमेशा जाम रहता है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत इस मिनी बस अड्डे और शॉपिंग कांप्लेक्स का काम दो चरणों में करवाया गया था। इसमें पहले चरण में 43 लाख की लागत से सबसे पहले चार हाॅल का निर्माण किया गया। इसे कार्यकारी एजेंसी लोक निर्माण विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 में पूरा किया गया, जबकि दूसरे चरण में संबंधित विभाग की ओर से 30 लाख और 17 हजार की लागत से छह दुकानों का निर्माण करवाया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों की मानें तो दूसरे चरण में बनाई गई दुकानों की सफेदी न करवाने के चलते ठेकेदारों ने इन दुकानों को विभाग को सौंपा ही नहीं है। इसे जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन



मिनी बस अड्डा सक्रिय होने से मिलेंगी ये सुविधाएं


पंजाब से सटे नगरी परोल कस्बे में अभी तक गाड़ियों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे कस्बे में हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। इस नव निर्मित मिनी बस अड्डे से न केवल अंतरराज्यीय वाहनों को खड़ा होने की व्यवस्था होगी, बल्कि जम्मू शहर की ओर से जाने वाली बस सर्विस वाया कोटपुन्नू से चड़वाल और नगरी परोल से चलने वाली बसें वाया जखबड़-पल्ली से जम्मू जाने के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके सक्रिय न होने से ज्यादातर मिनी बसें और अंतरराज्यीय बसें कस्बे के व्यस्त चौकों से संचालित होती हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।


-
मिनी बस अड्डा और शॉपिंग कांप्लेक्स पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जैसे ही आदर्श आचार संहिता हटेगी तो शॉपिंग कांप्लेक्स में बनी सभी छह दुकानें और चार हाॅल की नीलामी करवा कर इस मिनी बस अड्डे को सक्रिय बनाया जाएगा। यह काम अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पृथ्वीराज सांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी नगरी परोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें