फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोअर थल गांव में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोअर थल पंचायत के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। दोपहर लगभग 2:00 बजे जब लोगों ने महिला को उसके घर से सटे जंगल में पेड़ से लटकते देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी मल्हार थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। महिला की पहचान 32 वर्षीय रेवा देवी निवासी लोअर थल गांव के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मल्हार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें