फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 ने करवाया पंजीकरण, 50 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर जेके ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर के दौरान 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। हालांकि, 55 लोगों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया था। मुखर्जी चौक स्थित शिविर के दौरान युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी काफी संख्या में रक्तदान किया। इस मौके पर सोसायटी की कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चार साल पूर्व जनसेवा के उद्देश्य से बनाए गए संगठन के माध्यम से अब तक अलग-अलग स्थानों पर 18 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था के माध्यम से गरीब बेटियों की शादी के साथ आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को पेंशन के तौर पर मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संदीप मजोत्रा, नवदीप सिंह, साहिल कौल, अरुण शर्मा, अमन चौधरी, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें