फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आसमान पर दूसरे दिन छाए रहे घने बादल

Mon, 22 Dec 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में रविवार को दूसरे दिन भी आसमान पर घने बादल छाए रहे। इस कारण सर्दी में और अधिक इजाफा हो गया। दोपहर 1:00 बजे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। किसान सुशील कुमार, सुदेश सिंह, नरेंद्र कुमार और अजय शर्मा ने बताया कि इलाके में बारिश हुए लगभग ढाई महीने बीत गए। किसानों ने बताया कि 7 अक्टूबर को इलाके में आखिरी बारिश हुई थी जिसके बाद आज तक बारिश नहीं हुई। किसानों ने बताया कि उनकी खेती भगवान भरोसे है। किसानों ने बताया कि वह गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शाम 6:00 बजे आसमान पर घने बादल छाए हुए थे और इलाके में ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें