बिलावर। ज्येष्ठ वीरवार को वरुण देव धाम उज्ज पुल मे स्थित वरुण देव के दर्शनों की अभिलाषा से अलग-अलग इलाकों के भक्त पहुंचे। सुबह 5 बजे के बाद वरुण देव धाम के बाहर लोगों की कतार लग गई। बिलावर, रामकोट, नगरोटा, कोहग और मांडली से लोग वरुण देव धाम में पहुंचे। यह सिलसिला दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। संवाद