बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिलावर में दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी 2025 को दक्ष चड्ढा (35) निवासी दिल्ली को जीएमसी कठुआ में मृत लाया गया था। 20 मई को बिलावर पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी सहायता से हत्या में संलिप्त अमित शर्मा निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में संलिप्त एक अन्य आरोपी राहुल सिंह निवासी मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक कार को भी जब्त किया है।