गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धार डूगनु में पौधरोपण अभियान में भाग लेते वन अधिकारी व जनप्रतिनि
बिलावर। वन विभाग ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धार डूगनु में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर मौजूद वन विभाग की टीम और स्कूल में तैनात प्रवक्ताओं व अध्यापकों ने अलग-अलग प्रजाति के 100 पौधे रोपे। हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात प्रवक्ता पायल मल्होत्रा ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव है। हर एक व्यक्ति को अधिक से अधिक पाैधे लगाने चाहिए। इस मौके पर मौजूद वन विभाग के फॉरेस्टर अब्दुल हमीद मलिक ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर अमर दास, बिशनदास, ऋषि राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद