सुकराला माता मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार मे लगे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
बिलावर। सावन महीने के ज्येष्ठ रविवार को सुकराला देवी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। इलाके के प्रमुख देवी मंदिर में रविवार सुबह पांच बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालु महामाई के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर कतार में लग गए। सभी भक्तों ने विधिविधान से सुकराला माता की पूजा करके मंगलमय भविष्य की कामना की। अलग-अलग इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर मे कंजक पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और दिनभर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय निवासी अंतरिक्ष, महेंद्र, सतीश और अमन ने बताया कि यूं तो हर दिन अलग-अलग इलाकों के लोग सुकराला देवी के दर्शनों की अभिलाषा से सुकराला गांव पहुंचे।