बिलकेश्रवर महादेव मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार। स्रोत : जागरूक पाठक
बिलावर। बिलावर के बिल्केश्वर मंदिर में सावन महीने के तीसरे सोमवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह चार बजे बिल्केश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलते ही स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर परिसर में पहुंच गए। सुबह सात बजे के बाद लोगों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए कतार में लगे । यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा । बिलावर कस्बे के साथ-साथ बग्गन, धार डूगनु, किशनपुर, कोटी, सुकराला, देवल, पल्लन, परनाला, मांडली और कोहग से लोग मंदिर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि श्रावण महीने में भगवान शिव का जल अभिषेक करने से कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।