फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परनाला की टीम ने जीता रस्साकशी मुकाबला

Sun, 21 Dec 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बिलावर में करवाई जा रही संसद महोत्सव खेल प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे दिन एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। नाज खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बिलावर ब्लॉक की 14 पंचायतों के 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ऊंची कूद, लंबी कूद, 200 मीटर और 100 मीटर लंबी दौड़ और रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला परनाला और बिलावर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें परनाला की टीम ने जीत हासिल की। 100 मीटर लंबी दौड़ में धर्मकोट पंचायत के केशव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें