फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में लगातार जारी रहा बारिश का दौर

Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में पिछले 30 घंटों से जारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार शाम सात बजे तक जारी रही। इस कारण मल्हार और देहरी गला इलाकों का सड़क संपर्क बिलावर उपमंडल मुख्यालय से टूटने से दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को निचले इलाकों की तरफ आने के लिए पैदल आवागमन करना पड़ा। मल्हार सड़क के छठे और सातवें किलोमीटर पर भूस्खलन की वजह से सड़क यातायात के लिए प्रभावित हो गई वहीं देहरी गला सड़क के अलग-अलग स्थान पर मलबा गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में लगातार हुई बारिश से किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें