सेना की ओर से सुराडा गांव में लगाए गए नेत्र जांच शिविर में महिला की जांच करती डॉक्टर। स्रोत सेन
बिलावर। सेना की ओर से रविवार को सुराड़ा गांव में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। इस दौरान 155 लोगों ने नेत्र जांच करवाई। सेना के डॉक्टरों ने मरीजों के नेत्रों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया। संवाद