नानगला में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
बिलावर। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 26 जून से लगातार जारी है। नानगला, बग्गन और बिलावर में हड़ताल कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें बिजली विभाग में सेवाएं देते हुए 20 साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली और उन्हें स्थायी करने के लिए आज तक भर्ती नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 9300 मानदेय से गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए नीति नहीं बनाती तब तक कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी।