नानगला में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद
- फोटो : पुलिस
बिलावर। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मी लंबित मांगों को मनवाने के लिए 26 जून से हड़ताल पर हैं। नानगला, बग्गन और बिलावर में अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें विभाग में सेवाएं देते हुए 20 वर्षों से अधिक समय हो गया है लेकिन सरकार ने उन्हें अब तक स्थायी करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें मात्र 9300 रुपये मानदेय दिया जाता है। महंगाई के इस दौर में यह बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार भर्ती नीति नहीं बनाती तब तक कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी।