फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक करते कलाकार ।स्रोत पुलिस। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीरवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नुक्कड़-नाटक के जरिए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बिलावर, गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन और फिंतर चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल पढ़ाई और करियर को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें