बिलावर। नगर कमेटी ने मुख्य बाजार में हनुमान शीला की तरफ जाने वाले रास्ते के पास टूटे हुए मैनहोल की मरम्मत करवारकर ठीक कर दिया है। स्थानीय गिरधारी लाल, ओम प्रकाश, पंकज और सरदारी लाल ने बताया कि मुख्य बाजार में 100 से अधिक मेनहौल में से 20 क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं। लोगों ने नगर कमेटी से सभी मैनहोल की मरम्मत की मांग की है। संवाद