बिलावर। भड्डू के ग्रामीणों ने वीरवार को एक व्यक्ति को दो आधार कार्ड के साथ पकड़ा। मामला वीरवार दोपहर 12 बजे का है जब एक संदिग्ध को गांव में पंडित के वेश में देखा गया। लोगों ने उसकी जांच पड़ताल की तो उससे दो आधार कार्ड बरामद हुए। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस के अनुसार कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं मिली। ऐसे में कार्रवाई नहीं की जा सकती। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति उनके गांव में आया जिससे दो आधार कार्ड थे। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। संवाद