फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

Fri, 18 Apr 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। धार सड़क पर वीरवार की शाम 8 बजे हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय तस्लीम अहमद निवासी लोहाई बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि धर्मकोट इलाके के निहारू झरने के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। जब लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत युवक को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें