ढेर पंचायत के वार्ड 3 बिजली के नए ट्रासंफार्मर का उद्घाटन करते जिला विकास परिषद सदस्य विक्रम सिंह
- फोटो : KATHUA
बिलावर। ढेर पंचायत के वार्ड-3 राजा मोहल्ला के लोगों को अब लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने वार्ड में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। बुधवार को 25 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन डीडीसी सदस्य विक्रम सिंह और सरपंच रवि कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सरपंच ने बताया कि राजा मोहल्ले के 30 घरों के लोगों को कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लोगों की मांग पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। मौके पर गोपाल कृष्ण, संजीत शर्मा, बिजली विभाग के मुलाजिमों सहित मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। संवाद