बरनोटी ब्लाक के पंदराड इलाके में रविवार देर रात बिजली गिरने से नौ बकरियों की मौत हो गई है। खानाबदोश समुदाय के मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके मवेशी ही उनकी रोजी रोटी का जरिया हैं। बताया कि रविवार देर रात बारिश के बीच जोरदार गड़गड़ाहट हुई। इस बीच बिजली मवेशियों पर आ गिरी। इसमें नौ बकरियां मर गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।