फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: प्रदेश में पहले दिन 21 KM चली पदयात्रा, दिल्ली लौटे राहुल, तस्वीरों में देखें कैसे रहा सफर

Fri, 20 Jan 2023 11:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग पैदल चले। सुबह आठ बजे शुरू हुई यात्रा अपने 126वें दिन की तय पदयात्रा को पूरा कर दोपहर डेढ़ बजे के लगभग छन्न अरोड़ियां में पहुंची।
विज्ञापन
1 of 8
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की पहले दिन की पदयात्रा 21 किलोमीटर लंबी रही। हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग पैदल चले। सुबह आठ बजे शुरू हुई यात्रा अपने 126वें दिन की तय पदयात्रा को पूरा कर दोपहर डेढ़ बजे के लगभग छन्न अरोड़ियां में पहुंची। यहां से राहुल गांधी अपने काफिले में सवार होकर एक बार फिर कठुआ की ओर लौट गए। 
विज्ञापन

2 of 8
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
जानकारी दी गई कि राहुल दिल्ली रवाना हो गए हैं और रविवार को शेड़्यूल के अनुसार एक बार फिर हीरानगर मोड़ से पदयात्रा शुरू करेंगे। राहुल गांधी के लौटने के साथ ही यात्रा में शामिल जत्थे और वाहनों को चडवाल की ओर आगे बढ़ा दिया गया। जहां शुक्रवार और शनिवार की रात यात्रियों के रुकने का प्रबंध पहले से ही किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
Bharat Jodo Yatra in Kathua - फोटो : संवाद
राहुल गांधी के लौटने के बाद चड़वाल में यात्रा के ठहराव स्थल पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पत्रकार वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दे दी गई। उन्होंने यात्रा समाप्त होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया। 

4 of 8
Bharat Jodo Yatra in Kathua - फोटो : संवाद
जयराम रमेश ने कहा कि चड़वाल में यात्रा का हाल्ट तय कार्यक्रम अनुसार है। यहां से राहुल गांधी को लौटना तय था और वो फिर रविवार को यात्रा में शामिल होंगे। यह भी बताया गया कि 24 जनवरी को जम्मू में पत्रकारवार्ता को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे, साथ ही साफ किया गया है यात्रा कश्मीर में पहुंचेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
Bharat Jodo Yatra in Kathua - फोटो : संवाद
यात्रा का अगला हॉल्ट (विश्राम) 26 जनवरी को रहेगा। हटली मोड़ से सुबह आठ बजे चले राहुल गांधी ने दो जगह कुछ समय के लिए टी ब्रेक ली। लेकिन डेढ़ बजे तक 21 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पहले दिन साढ़े पांच घंटे तक हाईवे पर पैदल सफर किया।
विज्ञापन

6 of 8
Bharat Jodo Yatra in Kathua - फोटो : संवाद
वहीं, बारिश के बावजूद भी भारत छोड़ो यात्रा में लोगों का उत्साह देखने लायक था। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं परिवार सहित राहुल गांधी की झलक पाने के लिए हाईवे के किनारे घंटों खड़े रहे। कई युवाओं को राहुल गांधी से मिलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद भी वह यात्रा में पैदल चलते रहे। राजबाग में यूथ कांग्रेस की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद
राजबाग में यूथ कांग्रेस की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। छन्न अरोड़ियां में राहुल गांधी ने कुछ लोगों से मुलाकात की। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके बाद यहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जबकि उनके साथ आए बाकी बड़े नेता चड़वाल में विश्राम के लिए बनाए गए कैंप में पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। यहां उनके साथ दूसरे राज्यों से यात्रा में शामिल लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। 2 दिन के विश्राम के बाद 24 जनवरी से यह लोग फिर से यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
Bharat Jodo Yatra in Kathua - फोटो : संवाद
चड़वास में उनके साथ दूसरे राज्यों से यात्रा में शामिल लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। 2 दिन के विश्राम के बाद 24 जनवरी से यह लोग फिर से यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें