रामकोट। तहसील के उज्ज पुल में स्थित शिव मंदिर में शनिवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बढ़ चढ़कर स्थानीय गांव वासियों ने भंडारे को सफल बनाने के लिए कार्य किया। लोगों ने सुबह से ही मंदिर स्थल में पहुंचकर शिव मंदिर में हाजिरी लगाई। सेवानिवृत्त कैप्टन पवन देव ने बताया कि भंडारा दोपहर एक बजे आए हुए लोगों के लिए खोल दिया गया था जो शाम चार बजे तक चला जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। उसके साथ मंदिर में हवन-पूजन और महिलाओं की ओर से सत्संग भी किया गया। संवाद