सावन मास पर शहर के कॉलेज रोड पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। श्रावण मास पर होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में बुद्धि गांव में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पहली बार श्री राम युवा संस्था की ओर से आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजकों ने बताया कि इससे पूर्व संस्था क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य करती रही है, जिसमें पौधरोपण से लेकर जरूरतमंद लोगों को संस्था से जुड़े युवाओं के रक्तदान जैसी सेवाएं शामिल हैं। पहली बार हो रहे इस भंडारे के आयोजन में उन्हें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला है। लिहाजा वह इस क्रम को भविष्य में भी जारी रखेंगे। संवाद