फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीरबाबा स्थान चौगान में भंडारा 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। मकवाल पंचायत के वार्ड 7 में पीर बाबा स्थान चौगान में 25 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी पीर बाबा कमेटी के प्रधान रमेश कुमार ने दी। बताया कि पहले यह भंडारा 18 अप्रैल को होना था जो किसी कारण स्थगित करना पड़ा था। अब यह भंडारा वीरवार को होगा। इसको सफल बनाने हेतु पीर बाबा वर्किंग कमेटी की ओर से सोमवार को चौगान के मैदान में प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान भक्तों के लिए किए जाने वाले इंतजामों के साथ साथ भंडारे को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक में ज्ञानचंद, थोड़ू राम, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, छज्जू राम, केवल कुमार, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश, मनमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें