रामकोट। दुर्गा मंदिर दुर्गापुरी नगरोटा गुजरू में 17 मार्च से 23 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आयोजकों में शामिल नितिन गुप्ता ने बताया कि भागवत कथा की समाप्ति के दिन 23 मार्च को विशाल भंडारा होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को भागवत कथा में सम्मिलित होने की अपील की। कथा वाचक विजय कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल करेंगे। संवाद