फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली के विधायक ने प्रशासनिक सचिव के समक्ष डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने सिविल सचिवालय जम्मू में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। पत्रक सौंपकर तत्काल पहल करने का अनुरोध किया
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने बसोहली विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए एक मांगपत्र भी प्रशासनिक सचिव को सौंपा और तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने यह भी अवगत कराया कि जिला कठुआ में केवल एक ही ट्रॉमा सेंटर संचालित है। वहीं ट्रॉमा सेंटर महानपुर में डॉक्टरों की गंभीर कमी के चलते स्थानीय जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए पीएचसी भूंड, शीतलनगर को चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में संचालित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशासनिक सचिव डॉ. शाह ने विधायक को आश्वासन दिया कि इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें