फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोगरी गीतड़ू और डोगरी शादी के गीत सिठणिया ने मोहा मन

Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली उत्सव 2.0 के दूसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियां करवाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली उत्सव 2.0 के दूसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन का क्रम जारी रहा। शाम को रामलीला मैदान बसोहली में डोगरी गीतड़ू और डोगरी शादी में गाए जाने वाले गीत सिठणिया की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
क्षेत्र की कला संस्कृति को बढ़ावा देकर बसोहली को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, चित्रकला, स्टोरी टेलिंग व श्लोक पढ़ने और व्याख्या करने की प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इनमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन चारों इन प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रामलीला मैदान में शाम के समय सूचना विभाग की ओर से लेजर शो का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों को धार्मिक कथाओं पर आधारित मनमोहक छोटी-छोटी फिल्में दिखाई गई। पुरथु में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ की ओर से पेंटिंग, पशमीना शाल, पशमीना शॉल बनाने का लाइव डेमो, हैंडीक्राफ्ट, अभिलेखागार, पांडुलिपी, बैंकिंग सर्विसेज, बसोहली पेंटिंग वर्कशॉप आदि से जुड़े हुए 20 स्टाल लगाए गए थे, यहां लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव आर्ट एंड कल्चर संजीव राणा, सीईओ बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण अजीत सिंह, जिला सूचना अधिकारी नीरज भार्गव, प्रधानाचार्य राजकीय कॉलेज बसोहली डाॅ. सुनील गुप्ता, जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सुनील सिंह संब्याल, जेडईपीओ तारा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें