फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बचपन प्ले स्कूल में मनाया वसंत पंचमी का उत्सव

Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर टायनी स्कालर्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन 
विज्ञापन
कठुआ। बचपन प्ले स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिस्टर और मिस बसंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों को रचनात्मकता और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर प्रदान किया। स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता में शामिल होने वाले नन्हे विद्यार्थी बेहतरीन परिधानों के कारण आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मिस्टर एंड मिस वसंत के खिताब अपने नाम किए। इसमें प्री-नर्सरी से प्रिशा और विनायक, गुरनूर और अभिमन्यु, विराज और आरुही, नर्सरी से रिधान भोला और अनायशा, चार्विक और निथ्या, रणविजय और शनाया, एलकेजी से उर्वी बावा और रुधर, तविशा और व्योम, भार्गव और चक्षिता, मारविशा और विराज रियांश, यूकेजी से रणविजय और मरियम, निशांत और शिवालिका, नकुल और राही, आराध्या और अदित्य विजेता बने। स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा गुप्ता ने विजेताओं को सैशे और टाइटल वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें