फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंचायत सामोआ के लोगों ने की व्यक्तिगत बंकर बनाने की मांग

Sat, 13 Apr 2024 03:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सामोआ के लोगों ने पंचायत में व्यक्तिगत बंकर बनाने की मांग की है। इस विषय में पंचायत के लोगों ने बताया कि उनकी पंचायत भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर है और अभी तक सरकार की तरफ से एक भी व्यक्तिगत बंकर नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अभी तो सीजफायर है, लेकिन फिर भी हमें भय रहता है कि पता नहीं पाकिस्तान कब गोलाबारी शुरू कर दे। गांव सामोआ निवासी रिटायर्ड एसआई पूर्ण चंद और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव कचरेयाल और सामोआ में एक भी बंकर नहीं है। पंचायत के गांव चपरेयाल में बंकर हैं, लेकिन उनमें भी बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। सरपंच अनुराधा शर्मा ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द पंचायत के गांव कचरेयाल और सामोआ में भी बंकर बनाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें