बनी। जोन बसोहली के तहत आने वाले मिडिल स्कूल कोटे की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। स्कूल में लगभग 100 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं लेकिन हेडमास्टर का पद अब तक रिक्त पड़ा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पूरे स्कूल में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि एक शिक्षक से 100 बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं है। यह न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर असर डाल रहा है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से स्कूल में स्टाफ बढ़ाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। संवाद