बनी के लोहांग में स्थानीय लोगों के साथ बल का स्थापना दिवस मनाते सीआपीएफ जवान। संवाद
बनी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वां स्थापना दिवस को बनी के लोआंग स्थित 121 बटालियन कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 121वीं बटालियन के कमांडेंट अरविंद सिंह, सेकंड-इन-कमांड अरविंद कुमार बिष्ट, असिस्टेंट कमांडेंट शेखर रावत, इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार एवं अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बच्चों को कॉपियां, किताबें, मिठाइयां और राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। संवाद